मुजफ्फरनगर के इस बडे अफसर सहित यूपी में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मुजफ्फरनगर के इस बडे अफसर सहित यूपी में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मुजफ्फरनगर। शासन ने मंगलवार को 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गैर परंपरागत ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) के सचिव और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (अनुगम), लखनऊ का प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है।

लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) खेमपाल सिंह को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (प्रशासन), सहकारिता के पद पर नई तैनाती दी गई है।इसी तरह चंदौली के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को यूपीसीडा कानपुर नगर का एसीईओ बनाया गया है।

फिरोजाबाद की नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को ग्रेटर नोएडा के एसीईओ के पद पर तैनाती मिली है। अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीना को फीरोजाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। बांदा के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को सीडीओ अंबेडकरनगर, सहारनपुर के नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक, रामपुर की सीडीओ गजल भारद्वाज को सहारनपुर का नगर आयुक्त, वाराणसी के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल को रामपुर का सीडीओ, कुशीनगर के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा को बिजनौर का सीडीओ बनाया गया है। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव महेंद्र प्रसाद को अपर आयुक्त, मेरठ मंडल के पद पर तैनाती मिली है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *