मुंबई के होटल में बम रखे जाने की धमकी

मुंबई के होटल में बम रखे जाने की धमकी

मुंबई। मुंबई उपनगर के एक नामचीन होटल को बम रखे जाने का फोन आया, जो अधिकारियों द्वारा की गई तलाशी के बाद अफवाह निकला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के ललित होटल में सामवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने वहां के कर्मचारियों को होटल के अंदर चार स्थानों पर बम रखे जाने की सूचना दी और इसे निष्क्रिय करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और खोजी दस्तों ने होटल की तलाशी ली ,लेकिन वहां बम नहीं मिला और यह धमकी महज अफवाह निकली।
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *