मीरजापुर में स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर, बस में सवार 2-3 बच्चे सुरक्षित; बड़ा हादसा टला

मीरजापुर में स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर, बस में सवार 2-3 बच्चे सुरक्षित; बड़ा हादसा टला

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में सोमवार सुबह बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के समय स्कूल बस में दो से तीन बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि सभी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को तत्काल बस से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

राजगढ़ क्षेत्र के बघौड़ा गांव स्थित केवीएन स्कूल की बस सोमवार सुबह करमा की ओर से आ रही थी। नदिहार गांव के पास सोनभद्र की तरफ से आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस से उसकी साइड टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बसों को राजगढ़ थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

हादसे में किसी के घायल नहीं होने की जानकारी है। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल बसों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बालकुमार मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस और स्कूल बस में टक्कर हुई है। हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *