मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20 लाख रुपये कीमत की 99.80 ग्राम हेरोइन के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से हेरोइन के साथ पैकिंग में प्रयुक्त सफेद पॉलिथिन भी बरामद की गई है।

विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर उपनिरीक्षक गणेश पांडेय, उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों तस्करों को गिरफ्तार किया।

इनमें महेंद्र बिंद उर्फ धर्मेंद्र बिंद निवासी लाल का डेरा गोसाई का पुरवा, बोतल बिंद निवासी महुवरिया, नागा पासी निवासी नई बस्ती तथा राजेश उपाध्याय निवासी लोहदी कला, थाना कोतवाली देहात को शामिल हैं ।

उनके कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में भी जांच कर रही है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विंध्याचल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *