मीरजापुर में तीन स्वीप आइकन नियुक्त, विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगी गति

मीरजापुर में तीन स्वीप आइकन नियुक्त, विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगी गति

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जिले में तीन स्वीप आइकन नियुक्त किए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षिका निधि पटेल, पद्मश्री लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव और अंतरराष्ट्रीय लोकगीत एवं कजली गायिका उषा गुप्ता शामिल हैं। उषा गुप्ता को दिव्यांग आइकन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही स्वीप योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

तीनों आइकन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *