मीरजापुर में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार ने बिना पुलिस सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

मीरजापुर में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार ने बिना पुलिस सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों गांव में शुक्रवार देर रात विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि सरसों गांव निवासी प्रमोद अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर काम करते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र आदित्य गांव में अपने चाचा पंकज के साथ रहता था। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद आदित्य अपने कच्चे मकान में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे वह पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। बताया जाता है कि बोर्ड का स्विच चालू था और आदित्य नंगे पैर खड़ा होकर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा।

गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उसके माता-पिता भी गांव पहुंच गए। आदित्य दो भाइयों में छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। राजगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि करंट से युवक की मौत की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। लाेगाें से पता किया गया ताे यह जानकारी हुई है कि परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *