मिलान फाउंडेशन की बैठक का आयोजन

पुरकाजी। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजरा श्यामपुरा मैं ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी के निवास स्थान पर मिलान फाउंडेशन की एक बैठक शाहिदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि मिलान फाउंडेशन की प्रियंका सरकार रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बैठक को प्रियंका सरकार ने संबोधित करते हुए कहा की हमारी संस्था मिलान फाउंडेशन के नाम से करीब 8 वर्षों से कार्य कर रही है तथा हमारी संस्था 12 वर्षा 18 वर्ष तक की बच्चियों को तथा किशोरियों की लीडरशिप वह शक्ति करण में सहयोग करती है जिसका मुख्य प्रोग्राम गर्ल आईकॉन कार्यक्रम इसमें ऐसी बच्चियों को चुना जाता है। जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से कम है उनका इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराया जाता है इसी प्रकार कस्बा और पुरकाजी देहात से सिमरन पुत्री मानसिंह को रजिस्ट्रेशन के बाद चुना गया और मिलान फाउंडेशन के द्वारा उसको एक स्मार्टफोन एवं स्कूल की किताबें एवं ₹10000 की स्कॉलरशिप दी जाती है जिससे वे आगे की पढ़ाई जारी रख सके।
बैठक को भाजपा नेत्री हिना चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की सरकार महिलाओं एवं किशोरियों को काफी सहयोग कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। जिसके चलते विगत 2 दिन पूर्व पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते हुए उस को बंधक बनाकर उसका उत्पीड़न किया गया है। इसका जब हम लोगों को पता चला तो हमने पीड़ित महिला का सहयोग करते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई इस प्रकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का हमें डटकर मुकाबला करना होगा उन्होंने फाउंडेशन की आई महिलाओं से भी इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
बैठक में इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री हिना चौधरी मिलान फाउंडेशन संस्था की प्रियंका सरकार शाहिदा आयशा मैहर गुड्डी चोपड़ा शाहिद खान उस्मान पंकज फैज आदिल मनोज चौहान के अलावा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *