मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला दिल्ली निवासी अधेड़ का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला दिल्ली निवासी अधेड़ का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र में पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ का शव मिला। सूचना मिलते ही पड़री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि उप स्टेशन अधीक्षक पहाड़ा की ओर से मेमो के माध्यम से सूचना मिली थी कि पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच अप एवं डाउन लाइन के मध्य एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और मृतक की पहचान 55 वर्षीय कन्हैया सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी विष्णु गार्डन, ख्याला थाना तिलक नगर, पश्चिमी दिल्ली के रूप में की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कन्हैया सिंह नई दिल्ली से सासाराम जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश ट्रेन से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *