मायावती का BJP पर आरोप, कहा-धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने से देश माहौल होगा खराब

मायावती का BJP पर आरोप, कहा-धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने से देश माहौल होगा खराब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद को लेकर अब विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं मथुरा में भी शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि के विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में है और इसकी कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। वहीं, ताजमहल के भी 22 बंद कमरों को खोलने की याचिका कोर्ट में डाली गई थी। हालांकि इसे कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है। मायावती ने आरोप लगाया है कि भाजपा धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है और इसकी वजह से हालात बिगड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, ” ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल आदि की आड़ में जिस प्रकार से षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।” बसपा नेता ने कहा, ” इसके साथ ही एक विशेष समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक-एक करके बदले जा रहे हैं जिससे देश में नफरत और द्वेष की भावना पैदा होगी। यह अति चिंताजनक है। देश की आम जनता व सभी धर्मो के लोग सर्तक रहें।”

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण को मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है। मुखिया ने वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद पर कहा, ज्ञानवापी मस्जिद बहुत पुरानी है। ये भाजपा द्वारा जानबूझकर की जा रही साजिश है। भाजपा के अदृश्य सहयोगी जो समय-समय पर बाहर निकल कर आते है और जानबूझकर नफरत के बीज बोते हैं। उन्होंने कहा, जहां तक अदालत का सवाल है तो इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (उच्चतम न्यायालय) ने भी और दूसरे फैसलों में भी कहा गया है कि पुरानी चीजों को नहीं उठाया जा सकता है, बावजूद इसके भाजपा हिन्दू-मुस्लिम लोगों के बीच नफरत फैली रहे, इसके लिये ये मुद्दे उठा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *