मां को बचाने के लिए नाबालिग बेटी ने पिता को दी ऐसी सज़ा, पत्थर ने खोला राज

मां को बचाने के लिए नाबालिग बेटी ने पिता को दी ऐसी सज़ा, पत्थर ने खोला राज

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गाड़ी के भीतर घायल व्यक्ति का शव मिला। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मामले की जांच करके यह पता चला कि मृतक व्यक्ति की पत्नी और नाबालिक बेटी ने उसे मारा। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

मामला जिले के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार सुबह गाड़ी के भीतर एक घायल व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई और जब पुलिस अमित के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर वह हक्के-बक्के रह गए। पुलिस को वहां खून में सना हुआ एक पत्थर और पोछा मिला। पुलिस ने घर में मौजूद मृतक की पत्नी से जब इस बारे में सख्ती से पूछताछ की तो मृतक अमित की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर था। जिसका विरोध करने पर रोजाना अमित उससे मारपीट भी किया करता था। शनिवार रात भी अमित जब अपनी पत्नी को पीट रहा था तभी उसकी नाबालिग बेटी ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद अमित लहुलुहान होकर बेहोश हो गया। इसके बाद मां-बेटी ने अमित को गाड़ी में बिठाया ओर उसे सुनसान इलाके में छोड़ दिया।

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि अमित की कार के आधार पर जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पहले तो मां-बेटी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन फिर जब घर में खून से सना पत्थर और कपड़ा मिला तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *