महोबा में दिल्ली जाने से पहले मातम! तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत

महोबा में दिल्ली जाने से पहले मातम! तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की बीती रात बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव दुलारा निवासी देव प्रकाश अनुरागी (24) रविवार की रात अपने चचेरे भाई विनोद (26) , भाभी सीता (22) और भतीजी शिवांशी (1) को दिल्ली जाने के लिए बाइक से हरपालपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रास्ते में झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेईया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने देव प्रकाश और उसकी भतीजी शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद और उसकी पत्नी सीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, कार सवार दो भाई इकबाल और अफजाल भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। कार सवार रिश्तेदारी में महोबा आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *