महोबा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, सागर जाते समय हुआ हादसा

महोबा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, सागर जाते समय हुआ हादसा

महोबा। यूपी के महोबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई है। दोनों दोस्त चित्रकूट से मध्य प्रदेश के सागर जा रहे थे और रात में घर से निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।

जनपद के कबरई कस्बा में पाठक पुलिया के पास रविवार को एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कुबेर गंज कर्वी निवासी सोनू सोनी (32) और शंकर बाजार के रहने वाले अश्विनी सोनी पुत्र संजय सोनी (30) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर किया। सोनू ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों मृतक दोस्त थे। मृतक अश्विनी का पुश्तैनी निवास एमपी के सागर में है, जहां ये दोनों जा रहे थे। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *