महिला से छेड़खानी के बाद परिजनों पर किया हमला

महिला से छेड़खानी के बाद परिजनों पर किया हमला

छपरा। छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के निवास में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। तभी महिला पर भद्दे कमेंट कर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि सुबह गांव के बाहर कुछ महिलाएं साथ में टहल रही थी। तभी सड़क किनारे पुलिया पर बैठे युवकों ने महिला पर कमेंट करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके बाद मनचले युवक महिला के साथ बहसबाजी करने लगे।

घर पहुंचकर महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति बबलू तिवारी को दी। जिस पर बबलू अपने भाई के साथ युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। शिकायत के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष द्वारा की गई मारपीट में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक घायल व्यक्ति के सिर पर चोट लगने से स्थिति गंभीर बताई जाए। जबकि दूसरे व्यक्ति का पांव टूट गया है। छेड़खानी की शिकायत करने गए परिजनों से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप है। फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *