महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी।  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम बडेरा में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेखा परिहार (26) ने कल अपने घर पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि कुछ माह पूर्व उसके पति उदय सिंह की मृत्यु बीमारी के चलते हो गई थी। इसके बाद वह दुखी रहने लगी थी, संभवत इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *