महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2024 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2024 नये मामले सामने आये हैं तथा पांच और मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या 80,55,989 हो गयी है तथा 1,48,129 लोगों की अब तक इससे मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 2190 मरीज कोविड ठीक हुए और इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,95,954 हो गयी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

राज्य में इस समय 11,906 सक्रिय मामले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *