महाराष्ट्र में कोरोना के 459 नये मामले

मुबंई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 459 नये मामले सामने आये है तथा पांच मरीजों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 81,21,413 हो गया है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,343 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 538 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,69,878 हो गयी है। राज्य की रिकवरी दर 98.13 प्रतिशत और मृत्युदर 1.82 प्रतिशत है।
राज्य में अभी 3,192 सक्रिय मामले है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *