महाराष्ट्र में कोरोना के 2,371 नये मामले, 10 नई मौतें

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,371 नये मामले, 10 नई मौतें

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,371 नये मामले सामने आये तथा दस नई मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,14,823 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,015 हो गयी है।

इसी अवधि में 2,914 मरीज स्वस्थ हुये हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,50,808 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकवरी दर 97.95 प्रतिशत दर्ज की गई और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है। राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,25,59,392 है, जिनमें से 80,14,823 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं।

बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 16,000 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 151 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से औरंगाबाद जिले से 57, जालना से 44, उस्मानाबाद से 26, लातूर से 14, बीड से 8 और नांदेड से दो मामले दर्ज हुये हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *