महाराष्ट्र में कोरोना के 2,229 नये मामले, 4 नई मौतें

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,229 नये मामले, 4 नई मौतें

मुंबई । महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,229 नये मामले सामने आये तथा चार नई मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,12,452 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,995 हो गयी है।
इसी अवधि में 2,594 मरीज स्वस्थ हुये हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,47,894 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकवरी दर 97.94 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है। राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,25,20,174 है, जिनमें से 80,12,452 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं।
बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 16,553 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 138 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से औरंगाबाद (48), जालना (44), उस्मानाबाद (26), लातूर (14) और बीड (6) मामले दर्ज हुये हैं। बाकी के तीन जिलों में से कोई मामला सामने नहीं आया है।
अरिजीता

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *