महाराष्ट्र में कोरोना के 1,855 नये मामले, दो की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,855 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80,82,551 तक पहुंच गयी है, जबकि दो और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,193 हो गया है। इस दौरान 1,720 लोगों स्वस्थ होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 79,22,492 हो गई है।

राज्य की रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 11,866 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच मराठवाड़ा क्षेत्र में 37 नये मामले सामने आये है और एक व्यक्ति की मौत हुई। इनमें सबसे अधिक पांच मामले जालना में यहां एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है। इसके बाद औरंगाबाद, लातूर और उस्मानाबाद में सात-सात मामले, परभणी जिले में चार मामले, बीड और नांदेड़ जिलों में तीन-तीन मामले तथा हिंगोली जिले में एक मामला सामने आया हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *