मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,189 नये मामले मसाने आये और इस दौरान दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,06,424 हो गई है। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से इस बीमारी से मरने वालों की बढ़कर 1,47,978 पहुंच गई है।

इस दौरान 1,529 लोग कोविड मुक्त हुए। राज्य में अब तक कुल 78,39,208 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है।
राज्य में रिकवरी दर 97.93 और मृत्यु दर 1.84 है। राज्य में इस समय 18,027 सक्रिय मरीज है।
मराठवाड़ा क्षेत्र में कोविड के 62 मामले सामने आये है इसमें जालना में 39, उस्मानाबाद में 21 और बीड जिले के दो मामले शामिल है।
