महंगे रिचार्ज प्लान के बीच BSNL की बढ़ी पकड़, मीरजापुर में 2 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कराया नंबर पोर्ट

महंगे रिचार्ज प्लान के बीच BSNL की बढ़ी पकड़, मीरजापुर में 2 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कराया नंबर पोर्ट

मीरजापुर। निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बीच बीएसएनएल की ओर मोबाइल उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ने का दावा किया गया है। विभाग के अनुसार मार्च 2026 से अब तक जिले में दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दूसरे नेटवर्क से अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराया है। इस अवधि में हर माह औसतन 250 से 300 उपभोक्ता बीएसएनएल से जुड़े।

बीएसएनएल के उपमंडलीय अधिकारी (प्रचालन/प्रशासन) सुभाष वर्मा के अनुसार कम कीमत वाले प्लान और नेटवर्क विस्तार के कारण उपभोक्ता बीएसएनएल का विकल्प चुन रहे हैं। 147 रुपये से रिचार्ज उपलब्ध है, जबकि 199 रुपये के प्लान में दो जीबी डाटा और एक माह की सेवा दी जा रही है।

नए ग्राहकों के लिए एक रुपये का फ्रीडम 2.0 ऑफर भी चल रहा है। इसमें 24 दिन तक प्रतिदिन एक जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक मीरजापुर में बीएसएनएल के करीब 15 हजार मोबाइल और तीन हजार एफटीटीएच उपभोक्ता हैं। शहर में 14 और जिले में करीब 44 4जी बीटीएस संचालित हैं। वहीं मीरजापुर और सोनभद्र को मिलाकर 217 4जी टावर हैं। विभाग का कहना है कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार के साथ नए उपभोक्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *