महंगाई निकाल रही आम इंसान का दम! फिर महंगी हुई रसोई गैस…जानिए नई कीमतें

महंगाई निकाल रही आम इंसान का दम! फिर महंगी हुई रसोई गैस…जानिए नई कीमतें

लोगों पर मंहगाई की मार कम होती नजर नहीं आ रही है। देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को LPG गैस के दामों में इजाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर इजाफा हुआ है।

बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 1029 रुपए पर पुहंच गए हैं। चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1018 रुपए चुकाने होंगे।

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कीमतें क्रमश: 2454 रुपए, 2306 रुपए और 2507 रुपए होगी।

बता दें कि इससे पहले 7 मई को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी हुई थी। 8 मई को घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 999.50 रुपए हो गई थी, जबकि इससे पहले दिल्ली में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *