मस्जिद पर किया पथराव,लगाए धार्मिक नारे

मस्जिद पर किया पथराव,लगाए धार्मिक नारे

अलीगढ़। अलीगढ़ में देर रात नमाज के दौरान अचानक मस्जिद पर पथराव कर दिया। वहां खड़े होकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। उम्हें देखते ही मस्जिद पर पथराव कर दिया। इसके बाद भी जब कोई मस्जिद से बाहर नहीं निकला तो आरोपी लोगों के घरों में घुसने लगे। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों के हाथ में लाठी डंडे और हथियार भी मौजूद थे। यहां के रहने वाले निसार ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके सर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी अलग समुदाय के थे। उन्होंने गाली-गलौज के साथ ही धार्मिक नारे भी लगाने शुरू किए। हमलावरों का कहना था कि रोजे-रमजान सब एक साथ करवा देंगे। इसके बाद ही उन्होंने बच्चों और महिलाओं के ऊपर पथराव भी किए। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी पथराव करके वहां से भाग निकले। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई।

कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *