‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका’…वॉट्सएप स्टेटस लगाकर यमुना में कूद गया बेटा

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने कथित रूप से यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। अभी उसका शव नहीं मिला है और पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश कर रही है।

न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नगला तल्फी का रहने वाला यह युवक कर्मवीर सिंह पौनिया लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था और रविवार रात को वह यमुना में कूद गया। उन्होंने बताया कि युवक सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। उसने यमुना में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि यमुना में उसको तलाशा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार युवक का मोबाइल और चप्पल बरामद हुई हैं। कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जो नोट छोड़ा था, उसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना… मै सरकारी नौकरी नहीं पा सका, इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *