मदीना एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट ने किया हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चो को सम्मानित

शाहपुर(काशिफ जमाल)। मदीना एजुकेशनल ट्रस्ट के कार्यालय पर मदीना एजुकेशनल की तरफ से 75% से ज्यादा अकं लाने पर सम्मानित किया गया।जिसकी सदारत हाजी शाहिद त्यागी प्रदेश सचिव जमियत उलेमा व संचालन तोहीद त्यागी चेयरमेन मदीना ट्रस्ट ने किया। जिसमे हाजी शाहिद त्यागी ने बच्चो को व उनके माता पिता को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा के एक रोटी कम खाये ओर बच्चो को जरूर पढ़ाये ओर राजस्थान के कन्हैया हत्याकांड पर गम जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा जुल्म करना किसी भी धर्म में नहीं लिखा है ओर हम इसकी घोर निंदा करते हैं उन्होने कहा ऐसे मे जमियत ओर सब अमन परस्त मुस्लिम इसकी कड़ी निंदा करते है।
हाजी अकरम कुरैशी ने सभी को मुबारकबाद पेश करते हुए सभी मेधावी छात्रों को शील्ड व 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। और आर्थिक रुप से कमजोर किसी भी समाज और वर्ग के बच्चे को हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
सोमपाल अध्यक्ष प्रजापति समाज ने कहा मदीना ट्रस्ट एकता का प्रतीक है वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के जिला सचिव
डॉ अनुज अग्रवाल ने कहा कि आज जमाना बदल चुका है खास कर मुस्लिमो पर दोहरी जिम्मेदेरी है उन्हे दीनी के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करनी होती है सभी को पढ़ाई की ओर जोर देते हुए सभी को पुरस्कार दिए।
नदीम इस्लाम ने सभी स्टूडेंट के माता पिता ओर टीचर को मुबारकबाद पेश हुए मदीना ट्रस्ट का शुक्रिया ओर सभी आने वाले मेहमानो का शुक्रिया अदा करते हुए सभी बच्चो के पिता की फूल माला से गुलपोशी की।
इस मोके पर हाजी नईम अंसारी, आलिम अंसारी, इरफ़ान पटवारी, मेहरबान राणा मासूम मिर्ज़ा ,हसीन सैफी, फरमान, डॉक्टर प्रवीन, डॉक्टर शिव कुमार, भाग्य शर्मा, फारूख उस्मान, हाजी उस्मान कुरैशी, दिव्यांश अग्रवाल डॉक्टर मुरसलीन अंसारी, वहीद फारूकी, इमरान अंसारी, अहसान अंसारी , आसिफ सलमानी आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *