भोपा रोड पर शान के साथ लहराया तिरंगा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन की ओर से आयोजित किया गया शानदार कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित भोपा रोड व्यापार मंडल से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ लहराया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने देश के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में हम जो अपने देश में आजादी की सांस ले रहे हैं, इस आजादी को प्राप्त करने के लिये हमारे बुजुर्गों को बडी कीमत चुकानी पडी है। उन्होंने कहा कि अब हमारा कर्त्तव्य है कि हम देश को दुनिया में नई ऊंचाईयों पर ले जायें, यही हमारे देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। झंडा रोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक गर्ग एवं संचालन मौहम्मद सलीम ने किया। इस अवसर पर विवेक गर्ग, वीशू तायल, मौ. सलीम, गोविंद स्वरूप, सचिन गर्ग, अतुल गर्ग टीटू, अर्पण शर्मा, शरद सिंघल, सरदार जसवीर सिंह, सचिन शर्मा, अजय शर्मा, अशोक कौशिक, अमित बॉबी, मौ. इश्तेखार, मौ. दिलशाद, डा. मुजम्मिल, शुभम जैन, विवेक चुघ, कार्तिक काकरान, नवीन कश्यप और हंसराज कश्यप समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *