भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा, इंदौर से आए थे लुटेरे

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तीन अगस्त को स्थानीय निवासी श्रुति कौशल अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात लड़के मोटर साइकिल से आये और महिला से बैग छीन कर भाग गये। इससे महिला गिर गई और उन्हें गंभीर चोट आईं। महिला की रिपोर्ट पर शाहपुरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी इसके पहले इंदौर में लूट, डकैती जैसी कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। आरोपी योगेश इन्दौर से आकर भोपाल में अपने भाई राजेश टेकाम के घर में रहकर अपने पुराने साथी महेंद्र चौधरी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी स्कूटी पर जाने वाली महिलाओं को, जो अपने साथ बैग लिए रहतीं थीं, उनका पीछा कर सुनसान जगह पर लूट करते थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *