अभी भी ICU में हैं पंजाबी सिंगर, हनी सिंह ने बताया अल्फाज की सेहत का हाल

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। मशहूर रैपर हनी सिंह के दोस्त अल्फाज पर शनिवार की राज अटैक हुआ जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हनी सिंह ने अल्फाज पर हमला करने वालों के प्रति आक्रोश जाहिर किया था और अब उन्होंने पंजाबी सिंगर की सेहत का हाल बताया है।

अभी भी ICU में हैं अल्फाज, सेहत गंभीर
अल्फाज की सेहत का हाल बताते हुए हनी सिंह ने लिखा, ‘अल्फाज से मिलने हॉस्पिटल आया था। वह अभी भी ICU में है और उसकी हालत गंभीर है। उसके लिए दुआ कीजिए।’ कैप्शन में हनी सिंह ने लिखा- मेरे भाई के लिए प्रार्थना करना। पोस्ट पर ढेरों फैंस ने कमेंट करके उनकी सेहत की सलामती की दुआ की है।

हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फैन पेजों पर अल्फाज की सेहत की सलामती की दुआ की जा रही है। हनी सिंह ने यह भी बताया है कि मोहाली पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हनी सिंह ने लिखा- पुलिस का शुक्रिया, जिन्होंने अल्फाज को टेंपो से मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि हनी सिंह और अल्फाज कई बार साथ में काम कर चुके हैं।

अल्फाज पर किसने और क्यों किया हमला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गए थे वहां पर एक कस्टमर और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। कस्टमर जब वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो अल्फाज ने उसे रोकने की कोशिश की और गुस्से में उन लोगों ने सिंगर पर अटैक कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *