रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें करीब एक दर्जन पशुओं की मौत हो गई है, इस संबंध में ठोस कार्रवाई और नियमों को लेकर कम्प्यूटर बाबा धरने पर बैठ गए हैं, उनका कहना है कि जब तक सरकार की तरफ से कोई ठोस निर्णय का आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक वे धरने पर रहेंगे, बताया जा रहा है कि ऐसा ही हादसा कुछ दिन पहले भी हुआ था, ऐसे में आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए कम्प्यूटर बाबा सरकार से मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रायसेन भोपाल रोड पर सुल्तानपुर के समीप अलसुबह करीब 05.30 बजे सड़क पर करीब एक दर्जन से अधिक गायें पड़ी नजर आई, जिनकी मौत हो चुकी थी, कम्प्यूटर बाबा ने ये हादसा देखा तो वहीं धरने पर बैठ गए, वे रायसेन से भोपाल की तरफ आ रहे थे, उनका कहना है कि आए दिन हादसों में गायों की मौत हो रही है, इसको लेकर सरकार को सख्त नियम बनाने चाहिए, उन्होंने बताया कि गायों की इस प्रकार दर्दुशा हम नहीं देख सकते हैं, इस कारण जब तक सरकार द्वारा कोई ठोस कदम उठाने आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक वे धरने पर से नहीं उठेंगे। उनका कहना है कि सरकार सो रही है इस कारण हिंदू समाज रो रहा है, उन्होंने कहा कि काश गौमाता को भी वोट डालने का अधिकार होता तो उनकी ये दशा नहीं होती।
