चीन भारत को परेशान करने के लिए आए दिन कोई न कोई हथकंडा अपनाता है। खासकर आतंक को पोषित करने वाले पाकिस्तान को को भी खूब बढ़ावा देता है। अब एक बार फिर से चीन द्वारा पाकिस्तान के लिए निर्माण कराए जाने की खबर सामने आ रही है। ये निर्माण चीन कहीं और नहीं बल्कि LoC पर करवा रहा है। इसको लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को अलर्ट जारी कर दिया है। यही नहीं चीन और पाकिस्तान CPEC में एक और देश को शामिल करने की योजना बना रहा है। वास्तव में तरक्की के नाम पर ये दोनों देश गुटबाजी भी कर रहे हैं।

एक अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी निर्माण कंपनी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अपना ऑफिस बनाया था। यहीं से ये कंपनी मुजफ्फराबाद और Athmuqam से सटे इलाकों में किए जा रहे कार्यों को कंट्रोल कर रही थी। भारतीय खुफिया एजेंसी ने सरकार को सूचित किया है कि ये चीनी कंपनी ने मई माह से ही न केवल यहाँ बंकरों का नवीनीकरण कर रही बल्कि नए भी बना रही है। ये वो इलाका है जो PoK की नीलम घाटी से सटा Kel सेक्टर है जो पाकिस्तानी सेना 32 डिवीजन के अंतर्गत आता है। PoK में भी ये कंपनी कई निर्माण कर चुकी है।

पहले भी कर चुका है ऐसी नापाक हरकत
इससे चीन का उद्देश्य साफ है वो पाकिस्तान की मदद कर भारत में अशान्ति फैलाने के अपने मकसद को अंजाम देना चाहता है। इससे पहले भी चीन की ऐसी हरकत सामने आई थी। चीन राजस्थान की सीमा से सटे पाक इलाकों में तालाब और जोहड़ों का निर्माण करवाया था। इसके साथ ही यहाँ एक फॉरवर्ड एयरबेस को भी अपग्रेड किया था।
यही नहीं चीन और पाकिस्तान अब अरबों डॉलर के आर्थिक गलियारे China Pak Economic Corridor (CPEC) का हिस्सा बनने में दिलचस्पी रखने वाले दूसरे देशों को भी इसमें शामिल होने के लिए कह रहा है। इसके लिए वो न्योता भी भेज रहा है। गौरतलब है कि भारत इस गलियारे के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजरने के कारण विरोध करता रहा है।