भाजपा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की आम लोगों को दी जानकारी

भाजपा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की आम लोगों को दी जानकारी

गुडग़ांव। प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जन्मदिन पर वीरवार को जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया है। नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर व भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता यशपाल बतरा ने न्यू कालोनी क्षेत्र स्थित इंडोर प्ले ग्राउण्ड में मौजूद आम लोगों को भाजपा के चिन्ह कमल के फूल का कटाउट भेंट किया और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि वीरवार की प्रात: ही वह अपनी टीम के साथ ग्राउण्ड में पहुंच गए थे। उपस्थित लोगों ने मनोहरलाल जिंदाबाद का उद्घोष कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। बतरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 26 मई तक पूरे प्रदेश में महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने संकल्प लिया है कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर राजीव चावला, वीरेंद्र कुमार, डा. परमेश्वर अरोड़ा, वीरेंद्र थरेजा, संजय नुहानी, विनय कुमार, नवीन तनेजा, हितेश आहूजा, सचिन वर्मा, राजेश ग्रोवर, मयक पंवार, हरीश शर्मा आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *