भाजपा की चयन समिति की घोषणा के बाद सांसद प्रज्ञा का ट्वीट चर्चाओं में

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौजूदा नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।
सुश्री ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।’
इस ट्वीट को सुश्री ठाकुर की कथित नाराजगी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पार्टी ने गुरुवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा की है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग चयन समिति में हेमंत खंडेलवाल संयोजक और रामपाल सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं।
वहीं समिति में सुश्री ठाकुर को जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर ही गायब?? भाजपा की ये कैसी मज़बूरी, साध्वी से कैसी दूरी..?? क्या ये सिर्फ ‘आग’ लगाने के ही काम आती हैं??’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *