भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से

भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से

गुडग़ांव, (अशोक)। भाजपा का 42वां स्थापना दिवस भाजपा के वरिष्ठ
नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में जिला किसान मोर्चा कार्यालय में भी भाजपा का स्थापना दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा किसानमोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सीताराम सिंघल आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश का ही नहीं, अपितु विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा मूलत: श्यामा प्रसाद मुखर्जी
द्वारा वर्ष 1951 में गठित भारतीय जनसंघ ही है। हालांकि वर्ष 1977 में
आपातकाल की समाप्ति के बाद जब जनता पार्टी का गठन किया गया तो जनसंघ का विलय भी अन्य दलों के साथ जनता पार्टी में हो गया था। वर्ष 1980 में जनता पार्टी में विघटन के बाद भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। वर्ष 1984 के आम चुनाव में भाजपा को मात्र 2 सीटें ही मिल पाई थी। लेकिन पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के चलते आज केंद्र में ही नहीं, अपितु देश के अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की ही सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा हिंदुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करती है और हिंदू राष्ट्रवाद की पक्षधर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर
केंद्रित है। जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा खत्म कराना,अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना भाजपा के प्रमुख कार्य रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को भी दें ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें और देश व प्रदेश तरक्की कर सके। इस कार्यक्रम में दिनेश यादव, गजराज तंवर, नवीन चौहान,अमरचंद पंवार, नवीन यादव, सतीश कुमार, राजेश ठाकरान, मुकेश जैलदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *