भाग्योदय का संकेत देती हैं सपने में दिखाई देने वाली ये 5 चीजें, जानिए

नई दिल्ली. मनुष्य के जीवन में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें आने वाले समय से जोड़कर देखा जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाली कई वस्तुएं आपको आने वाले अच्छे और बुरे समय के बारे में संकेत देती हैं. भोपाल स्थित ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें ऐसी ही पांच वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सपने में देखना शुभ होता है.

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में हरे पेड़ दिखाई देते हैं और आप उन पेड़ों से खुद को फल तोड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने वाली है.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप खुद को पानी में गिरता हुआ देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने वाला है.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप खुद को नए कपड़े पहना देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका भविष्य उज्ज्वल होने वाला है. इसके अलावा, यदि आप खुद को कपड़े सुखाते हुए देखते हैं, तो यह परिवर्तन के संकेत माने जाते हैं.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में मृत शरीर दिखाई देता है, तो इसे लाभ का संकेत माना जाता है.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप खुद को कुएं से पानी निकालता हुआ देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपने अपने जीवन में जो भी धन कमाया है, वह ईमानदारी से कमाया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *