भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा कमेटी द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक हुई आयोजित …

भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा कमेटी द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक हुई आयोजित …

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा कमेटी द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों की एक बैठक का आयोजन शिव चौक स्थित तुलसीधाम पार्क मुजफ्फरनगर किया गया। जिसमें जयंती को सुव्यवस्थित निकालने के विषय में गणमान्य व्यक्ति द्वारा विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल प्रजापति व संचालन सोहन प्रजापति ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति जयंती अध्यक्ष संजीव संगम ब्रहमपाल सिंह गोपाल प्रजापति रामपाल प्रजापति राजपाल प्रजापति पिंटू प्रजापति गोपाल प्रजापति विजय प्रजापति इंदरमल प्रजापति बैठक के उपरांत भगवान दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश गोला के प्रथम मुजफ्फरनगर आगमन पर प्रजापति समाज द्वारा शिव चौक पर स्वागत किया गया ओमप्रकाश गोला ने शिव चौक पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया वह पूजा अर्चना कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें तत्पश्चात तुलसीधाम पार्क में स्वागत समारोह के उपरांत ओमप्रकाश गोला ने माटी कला के विषय में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव संगम प्रजापति ने की और संचालन ब्रह्मपाल प्रजापति ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति डॉक्टर सोहन पाल सिंह प्रजापति श्याम लाल प्रजापति इंदर सिंह विजय प्रजापति अनिल योगाचार्य सेवाराम प्रजापति विपिन मांगेराम पिंटू गोपाल सिंह राजेंद्र जितेंद्र अनुज आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *