बैरिकेड से कूदते हुए प्रियंका गांधी का सामने आया वीडियो, पुलिस ने की हिरासत में लेने की कोशिश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं। पार्टी सांसदों ने काले कपड़े पहन रखे थे। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को विजय चौक पर ही रोक दिया।

वहीं इस बीच प्रियंका गांधी को बी हिरासत में लेने की कोशिश गई। हालांकि वह सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ गई हैं।  जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया है और वो सड़क पर ही बैठ गई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है, जिसका कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *