बेहद शुभ है इस बार की गुरु पूर्णिमा, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 13 जुलाई, दिन बुधवार यानि कल गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। तो वहीं आपको बता दें कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु और शनि ग्रह शुभ स्थिति में हैं। इस कारण वे रुचक, भद्र, हंस और शश नाम के 4 राजयोग बना रहे हैं। इसके अलावा कल गुरु पूर्णिमा के दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह एक साथ मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में बता दें कि यह अद्भुत संयोग कुछ राशियों पर धन की बौछार करवाएगा। तो वही कई राशियों के लिए यह अशुभ रहेगा। तो आज जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बना ग्रहों का ये शुभ संयोग किन राशि वालों की किस्मत की सितारें चमकाएगा।

वृष-

बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर बना ये अद्भुत संयोग वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपको उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। केवल बोलकर ही कई काम बना लेंगे। इस समय आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

 

मिथुन-

गुरु पूर्णिमा पर मिथुन राशि पर बन रहे त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं से भी मुक्त रहेंगे। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

सिंह-

गुरु पूर्णिमा पर बने इस विशेष संयोग से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। धन के मामले में आपको खूब फायदा होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ कार्यों को शुरू करने का ये बेहतरीन समय है।

 

कन्या-

कन्या राशि के जातकों के लिए ये संयोग वरदान की तरह साबित होगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जॉब में आपका प्रमोशन हो सकता है। इनकम में बढो़तरी होगी। इसके अलावा व्याेपारियों को भरपूर धन लाभ हो सकता है। बड़ी कंपनी के साथ कोई डील हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी।

धनु-

धनु राशि वालों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी ये समय अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको भवन या वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *