बेहद खौफनाक! पति की मौत से दुखी होकर मां ने दो बेटियों के साथ लगाया मौत को गले

बेहद खौफनाक! पति की मौत से दुखी होकर मां ने दो बेटियों के साथ लगाया मौत को गले

दिल्ली के साउथ वेस्ट वसंत विहार के एक फ्लैट में मां और दो बेटियों के रहस्यमयी हालात में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, वसंत अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 207 के अंदर 3 महिलाओं के शव मिले है खबर है कि तीनों एक साथ सुसाइड किया है। सूचना मिलने के बाद वसंत विहार थाना पुलिस जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर को गैस चैंबर बनाया हुआ था।

वहीं जांच पड़ताल में पुलिस को शव के पास नोट भी बरामद हुआ है। नोट से पता चलता है कि आत्महत्या से पहले मां और दोनों बेटियों ने अपने फ्लैट नंबर 207 को गैस चैंबर बना डाला था। घर के सारे दरवाजों, खिड़कियों और रोशनदानों को पॉलिथीन से सील कर दिया था इतना ही नहीं रसोई गैस सिलिंडर का नॉब भी खुला रखा था जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी।

जांच के अनुसार, तीनों ने मरने से पहले कुछ जहरीला पदार्थ भी खाया था, जिससे कि अंगीठी के धुंए से दम घुंटते वक्त वे छटपटाए नहीं


। उन्होंने एक नोट में हिदायत भी दी थी कि घर के अंदर जहरीली गैस है, दरवाजा खोलते ही लाइटर माचिस न जलाएं।

शवों की पहचान मंजू श्रीवास्तव (55) और इनकी दो बेटियों अंकिता (30) और अंशुता (26) के तौर पर की है। घर से मिले 10 पेज के सुसाइड नोट में लिखा है, जिस दुनिया में हम जा रहे हैं, वहां जाकर हम फिर से एक हो जाएंगे। वहीं, पड़ोसियों ने बताया है कि पति उमेश श्रीवास्तव की मौत के बाद से मंजू और दोनों बेटियां टूट गई थी। तीनों उमेश को बहुत प्यार करते थे। मां और बड़ी बेटी काफी समय से बीमार थीं और दोनों बेड पर ही थीं। परिवार तंगी से भी जूझ रहा था। ऐसा मानाजा रहा है कि उन्होंने इसी परेशानी से यह कदम उठाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *