बेटी को प्रेमी से बात करते देख बाप ने खोया आपा, प्रेमी नहीं मिला तो उसके दोस्त को ही उतारा मौत के घाट

बेटी को प्रेमी से बात करते देख बाप ने खोया आपा, प्रेमी नहीं मिला तो उसके दोस्त को ही उतारा मौत के घाट

कानपुर: जिले में बीते दिनों ग्वालटोली थाना क्षेत्र  में एक किशोर की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
PunjabKesari
कर्नलगंज थाने के एसीपी अमरनाथ ने बताया कि अभियुक्त कटरी शंकरपुर सराय के रहने वाले उदन की बेटी के प्रेम सम्बन्ध राकेश से थे। बीते मंगलवार को राकेश ने अपनी प्रेमिका को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। पिता उदन को शक हुआ तो वो भी उसके पीछे चला आया। जंहा पर अपनी लड़की को किसी लड़के के साथ देखकर आग बबूला हो गया। और उसको मारने को दौड़ा उसी बीच राकेश व उसके दो दोस्त भागने में सफल हो गए। जबकि सौरभ वंही पर गिर पड़ा।
PunjabKesari
अपना आपा खो चुके उदन ने सौरभ को पकड़कर लोहे की रॉड से उसकी पिटाई करने के बाद गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को छुपाने के लिए लड़की के बाप उदन ने सौरभ के शव के हाथ पाँव बांधकर उसको प्लास्टिक की बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया था। जांच में लड़की के पिता उदन पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस जब उदन के साथ शख्ती सेपेश आई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से सौरभ के शव को भी बरामद कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *