बेगूसराय में दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि दूध कारोबारी उदय महतो सोमवार की रात मोटरसाइकिल से सेंटर पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान वेला गांव में इंडियन पब्लिक के स्कूल के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल दूध कारोबारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *