बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा; 2029 में गोंडा से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा; 2029 में गोंडा से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा

अयोध्या। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर कहा कि हमको तो राज्यसभा का चुनाव लड़ना नहीं है। मेरा किसी नंबर पर नाम नहीं है। बल्कि 2029 में गोंडा जिले की किसी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा।”

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि अखिलेश यादव के मैं खिलाफ नहीं बोलता और वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते। मैं भाजपा में हूं और वो सपा के नेता हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *