बुर्किना फासो के राष्ट्रपति को हटाने की घोषणा

औगाडौगौ। बुर्किना फासो सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा को हटाने की घोषणा की है।

श्री ट्रोरे ने सैन्य अधिकारियों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए एक प्रसारण बयान में संविधान के निलंबन की घोषणा की।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रोरे ने दामिबा सरकार को भंग कर दिया और रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया।

उन्होंने अगली सूचना तक देश की सीमाओं को बंद करने और राजनीतिक दलों के साथ-साथ नागरिक समाज संगठनों की गतिविधियों को निलंबित करने की भी घोषणा की।

श्री ट्रोरे ने कहा कि वह बुर्किना फासो के लिए एक सैन्य या नागरिक राष्ट्रपति नियुक्त करने के लिए देश के सभी बलों को बुलाएंगे।

औगाडौगौ में शुक्रवार की सुबह गोलियों की आवाजें सुनी गई। सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति भवन, सार्वजनिक टेलीविजन और शहर के कुछ रणनीतिक बिंदुओं तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई।

इसके तुरंत बाद बुर्किना फासो के राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर लोगों से शांत रहने का आह्वान किया और कहा कि “शांति ” बहाल करने के लिए बातचीत चल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *