बुढ़ाना में ससुराल आए युवक की छत से गिरकर मौत, नशे की हालत में सोया था प्रमोद

बुढ़ाना में ससुराल आए युवक की छत से गिरकर मौत, नशे की हालत में सोया था प्रमोद

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में अपनी ससुराल आए एक युवक की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में मकान की छत पर सोया था। देर रात संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे पक्के आंगन में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शामली का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र किशन, निवासी गांव पंथपुरा, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रमोद कुछ दिन पहले अपनी ससुराल गांव लुहसाना आया था।

मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि उसने कथित तौर पर अत्यधिक शराब पी रखी थी। इसके बाद वह मकान की छत पर सोने चला गया। रात करीब 12 बजे के बाद नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत के किनारे से नीचे आंगन में गिर गया।

गिरने से सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद ससुराल में चीख-पुकार मच गई। गांव के प्रधान ने रात करीब एक बजे बुढ़ाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही हुसैनपुर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक के साले और परिवार के अन्य सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

हुसैनपुर चौकी प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत छत से गिरने के कारण होना सामने आया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *