बीते सप्ताह कीमती धातुओं की चमक रही फीकी

बीते सप्ताह कीमती धातुओं की चमक रही फीकी

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में आई बड़ी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 445 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई।
समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 17.72 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1833.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 7.2 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1840.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.5 डॉलर प्रति औंस उतरकर 21.41 डॉलर प्रति औंस रही।
बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी देखा गया। सप्ताहांत पर सोना 100 रुपये फिसलकर 50870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना मिनी 133 रुपये गिरकर 50826 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही।
इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 445 रुपये सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 484 रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 61475 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *