बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंति मनाई

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। निमित्त सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जनपद में सभी प्रतीमाओं पर साफ सफाई कर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कुष्ठ आश्रम रूडकी रोड, राज्यमंत्री भारत सरकार डॉ० संजीव बालियान ने गाँधी पॉलिटेक्निक, राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार कपिल देव अग्रवाल ने प्रेमपुरी, खतौली विधायक विक्रम सैनी ने फलादवा रोड खतौली, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने रविदास मन्दिर पुरकाजी, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी ने गाँधीनगर, द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रमिमाओ पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया ओर उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताने के लिए गोष्ठी भी आयोजित की गई वही गाँधी आश्रम खादी भण्डार कोर्ट रोड पर पहुँचकर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्यमंत्री उoप्रo सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला संयोजक प्रशिक्षण वर्ग शिवराज त्यागी, श्रीमोहन तायल, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कोमल प्रसाद, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ० संदीप शर्मा व रविकांत शर्मा ,विजेंद्र पाल आदि ने स्वदेशी वस्तुओ (खादी) की खरीदारी की। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा महात्मा गाँधी जी भारत में सबसे अधिक सम्मानित व लोकप्रिय नेता है देश में किसी भी दल की सरकार हो, सभी महात्मा गाँधी जी के प्रति पूरा सम्मान प्रकट करते है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जनप्रियता के कारण आज देश के सभी सरकारी कार्यालयो में उनकी तस्वीर लगी होती है जो हर एक को शान्ति व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है देश की संसद में भी महात्मा गाँधी जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। तत्पश्चात राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उनका त्यागमय जीवन भारतीय राजनीति के लिए एक आदेश है जिनके आवहान पर सम्पूर्ण राष्ट्र ने अन्न का त्याग किया ऐसे भारत माता के महान सपूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित कर नमन करता हूँ।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हर साल 2 अक्टूबर को पूरे भारत में गाँधी जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में गाँधी जी का जन्म हुआ था इस दिन हम हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जन्मदिवस मनाते है उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था उन्हे हम आदर और सम्मान से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और बापू कहते है इनके जन्मदिवस विश्व में अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की आजादी के लिए उन्होने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने सत्याग्रह आन्दोलन शुरू किया गाँधी जी के नेतृत्व में 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो के शासन से आजाद हुआ बापू हमेशा सत्य अहिंसा और शान्ति के मार्ग पर चलते रहे। उन्होने सभी के सम्मुख देशमक्ति, बलिदान आर सादगी का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी महात्मा गाँधी की 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिडला भवन में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई गाँधी जी एक निष्काम कर्मयोगी थे उन्होने सदैव लोगो के सदमार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। उनका मत था बुरा मत सुनो बुरा मत कहो तथा बुरा मत देखो। गाँधी जी समाज में फैली छुआछूत के कटटर विरोधी थे गाँधी जी सच्चे अर्थो में युगपुरूष थे।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जय जवान जय किसान जैसे ऊजावान मंत्र के उद्घोषक, व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में शुचिता, सरलता, सागदी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *