बिजनौर में नरभक्षी गुलदार ने छीन लिया 2 साल का रोहित, विधायक ओम कुमार ने परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक

बिजनौर में नरभक्षी गुलदार ने छीन लिया 2 साल का रोहित, विधायक ओम कुमार ने परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के हमले में राजवीर सिंह के 2 वर्षीय पुत्र रोहित की हुई दर्दनाक मृत्यु पर विधायक ओम कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक ओम कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार की दैवीय आपदा एवं वन्यजीव योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और वह स्वयं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

विधायक ने संबंधित वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को नरभक्षी गुलदार को शीघ्र पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक ओम कुमार ने कहा कि मासूम रोहित की असमय मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, तहसीलदार धामपुर श्री अतुल भगत, खंड विकास अधिकारी नहटौर प्रताप सिंह, रेंजर धामपुर आशीष जोशी, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *