‘बिग बॉस’ फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल के बाहर हमला, UP पुलिस की तरफ से आया बड़ा बयान

बिग बॉस 11 फेम अभिनेता प्रियांक शर्मा पर एक शख्स ने हमला कर दिया जिससे उनके शरीर पर कुछ खरोचें भी आई हैं। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रियांक ने कौशांबी थाने में शिकायत देकर दावा किया कि उनपर यहां एक अस्पताल में “एक अज्ञात व्यक्ति” ने हमला किया, जिस वजह से उनके शरीर पर कुछ खरोंच आई।

इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि हमला करने वाला कोई अज्ञात नहीं बल्कि प्रियांक शर्मा का ही रिश्तेदार था। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला गाजियाबाद का है। अभिनेता अपने माता-पिता के साथ एक अस्पताल गए थे जहां उन पर हमला हुआ।

इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा ने बताया कि हमलावर “अज्ञात” नहीं था और बाद में उसकी पहचान प्रियांक के करीबी रिश्तेदार के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि प्रियांक के उनके इस करीबी रिश्तेदार से अच्छे संबंध नहीं है। मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में प्रियांक और उनके रिश्तेदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गुस्से में रिश्तेदार ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। बता दें कि प्रियांक ने बिग बॉस 11 की वजह से काफी शोहरत हासिल की। उन्होंने रोडीज राइजिंग और स्प्लिट्सविला 10 जैसे दूसरे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *