बाराबंकी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां,कहा- केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जन-जन तक पहुंचा विकास

बाराबंकी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां,कहा- केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जन-जन तक पहुंचा विकास

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को बाराबंकी जिले में जिला पंचायत सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, रोजगार एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट एवं औद्योगिक निवेश जैसी परियोजनाएं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भावी विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (कारागार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राही तथा राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चन्द्र शर्मा, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, अध्यक्ष उप्र अनुसूचित जाति आयोग बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *