बाप-बेटे ने युवक को चाकू से गोदा

बाप-बेटे ने युवक को चाकू से गोदा

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को बाप-बेटे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पिता से विवाद के बाद उसने अपने बेटे को बुलाया था। उनके बीच एक बार फिर से कहासुनी हुई और आरोपियों ने चाकू से युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया।
निशांत पिता कैलाश (35) निवासी नंदानगर की शिकायत पर नंदू और उसके पिता आत्माराम मराठा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। टीआइ परदेशीपुरा पकंज द्विवेदी ने बताया कि फरियादी सŽब्जी का ठेला लगाता है। आरोपी भी छोटा-मोटा काम करते हैं। दोनों नंदानगर में एक ही मकान में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। निशांत का आरोपी आत्माराम से विवाद हो गया था। इस पर उसने अपने बेटे को बुला लिया। वह अपने एक साथी के साथ में वहां पर पहुंचा। उसने आते ही फरियादी से विवाद करना शुरू कर दिया। पिता के साथ हुए विवाद को लेकर उनके बीच में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से निशांत पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू मारा और जब वह गिरा तो वहां से भाग निकले। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

राजेंद्र नगर में दो किशोरों को नाबालिग आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हजारी भाबर पिता सखाराम भाबर (22) निवासी मांडव हाल मुकाम कुन्दन नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के हमले में गणेश और विकास घायल हो गए हैं। जांच अधिकारी के मुताबिक फरियादी पक्ष में बच्चे का जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए आए थे। खेत पर कीचड़ होने के कारण रेती मंडी पर आ गए थे। यहां पर सूखे स्थान पर डीजे लगाकर पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान आरोपी भी वहां पर पहुंच गए। डीज़े उनके ही इलाके से लाया गया था। इसी के चलते वह भी वहां पर नाचने लगे। नाचने के दौरान उनकी और किशोरों के बीच में कहासुनी हुई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों किशोरों को
चाकू लगे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *