बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ रेल मंत्री से मिले अभिमन्यु गुप्ता

बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ रेल मंत्री से मिले अभिमन्यु गुप्ता

बागपत। नई दिल्ली स्थित रेलवे भवन कार्यालय में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बागपत सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में अभिमन्यु गुप्ता के साथ रेलवे किरायेदार व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला।
प्रतिनिधि मंडल में अभिमन्यु गुप्ता ने अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे की भूमि में बनी दुकानों के किरायेदारों की समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से रेलवे ने अपना किराया नहीं लिया है, जिसे निर्देशित कर किराया लेने की कार्रवाई कराएं एवं किरायेदारों की दुकानों के पीछे स्थाई रूप से सीमांकन कराकर दीवार कराएं। किरायेदारों के एग्रीमेंट किरायेदारों के उत्तराधिकारीयों के नाम कराया जाए। डॉक्टर सतपाल सिंह के अनुरोध को मंत्री जी ने स्वीकार करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर जिवाना रेलवे हाल्ट पर यात्री शेड बनाने को भी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर टिकट खिड़की एक घंटा पहले खोलने और बनवाने का आग्रह किया। जिससे लोग सुविधाओं के साथ टिकट ले सके। बंद पड़ी रेलगाड़ियों को चलाने की भी मांग की गई। मंत्री जी ने सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। उधर, व्यापारियों ने रेलवे की भूमि पर अतिरिक्त अतिक्रमण को आज स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पहलवान सुभाष एवं दैनिक रेल यात्री संघ से कौशिक जी, व्यापारी संघ के जिला मंत्री पंकज गुप्ता, लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक गोयल, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संदीप गोयल, सांसद के सचिव विनीत आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कौशिक आदि बंधुओं ने भाग लिया।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *